38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

खगड़िया RPF ने चोरी के मोबाइल के साथ चोर दबोचा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को सुचना प्राप्त हुआ कि साहेबपुर कमाल स्टेशन में कैम्पिंग ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी आकाश चन्द्र भारती एवं आरक्षी संजय कुमार द्वारा एक व्यक्ति को साहेबपुर कमाल स्टेशन प्लेटफार्मे नंबर- 01 पर एक चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ रखा है, उक्त सुचना पाकर निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशनुसार खगड़िया से उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान साहेबपुर कमाल स्टेशन के लिए सरकारी वाहन से प्रस्थान किया एवं समय करीब 06:00 बजे साहेबपुर कमाल स्टेशन पहुंचा तथा कैम्पिंग ड्यूटी में कार्यरत प्रधान आरक्षी आकाश चन्द्र भारती एवं आरक्षी संजय कुमार द्वारा पकड कर रखे एक व्यक्ति को साहेबपुर क़माल प्लेटफार्मे नंबर- 01 पर स्थित साधारण वेटिंग हॉल में मौके पर विडियोग्राफी करते हुए पूछ ताछ किया गया तो उसने अपना नाम व् पता- धर्मेन्द्र कुमार, उम्र 19 वर्ष, पे०- लालपुन सदा, साकिन- खुटहा, वार्ड नंबर-11, थाना-मोरकाही, जिला- खगड़िया बताया | पकडाए व्यक्ति का जामा तलाशी लेने पर उसके पहने हुए जींस पेंट के दाहिने पॉकेट से एक अदद OPPO कंपनी का उजले रंग का पुराना इस्तेमाली मोबाइल जिसका imei /no- 865865062129010, 865865062129002 जिसमें दो अदद JIO एवं AIRTEL का सिम लगा हुआ , जिसका नंबर क्रमशः 9817108918 (II) 9034208918 है बरामद हुआ | बरामद मोबाइल लॉक हालत में था , इसलिए पकडाए व्यक्ति से बरामद मोबाइल को अनलॉक करने के लिए कहां गया ,परन्तु वह नहीं कर पाया , तब पूछने पर पहले तो टाल मटोल करने लगा तथा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, नहीं कोई यात्रा प्राधिकार पत्र दिखाया, थोड़ी शाख्ती से पूछने पर बताया की मै अकसर ट्रेन में खगड़िया ,बेगुसराई से मुंगेर तक यात्रा करता हूँ एवं मौका मिलते ही यात्रियों का मोबाइल या अन्य कोई कीमती सामान चोरी करके उतर जाता हूँ | यह मोबाइल आज रात्रि ट्रेन नंबर 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस से खगड़िया से बेगुसराय जाने के क्रम में किसी यात्री का मोबाइल चोरी कर बेगुसराय स्टेशन उतरा था तथा वंहा से गाडी संख्या- 15554 DN जयनगर-भागलपुर से साहेबपुरकमाल स्टेशन उतर गया था, चुकी उक्त ट्रेन खगड़िया नहीं जाती है | तभी बरामद मोबाइल पर कॉल आया जिसे रेसिव करने पर ज्ञात हुआ की यह मोबाइल गुलफाम मिर्जा, उम्र- 25 वर्ष, पिता- इजामुद्दीन, घर- अगरथापा, वार्ड नंबर-09, थाना- बडगावा, जिला- अररिया का है, जो गाडी संख्या- 12487 अप से पूर्णिया से आनंदबिहार कोच संख्या-S-6 में यात्रा कर रहा था, इसी क्रम में बेगुसराय में मोबाइल चोरी कर लिया गया था | तत्पश्चात उक्त बरामद मोबाइल को विधिवत तलाशी–सह-जप्ती सूचि तैयार कर जप्त किया गया | उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तारी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त का मोरकाही थाना से नाम व् पता का सत्यापन किया गया, चुकी अभियुक्त बार-बार अपना नाम व् पता बदल रहा था | जप्त सामान, मौके पर तैयार कागजात के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को खगड़िया लाया गया जहां एक आवेदन के साथ रेल थाना खगड़िया को अग्रिम कानूनी करवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है, जहां मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। बरामद मोबाइल का अनुमानित कीमत ₹15000 है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें