26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आम जनों के परिवारों को सुना गया एवं निष्पादन हेतु निर्देश

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे लगभग 92 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, नल-जल योजना सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित थे। परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें