38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जहानाबाद पुलिस ने शहर में भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अनुशासन और सुरक्षा का प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उठाया गया है। जवान पूरी वर्दी और हथियारों से लैस होकर अनुशासन के साथ आगे बढ़े, जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक गहरी हुई। असामाजिक तत्व सावधान रहें, क्योंकि कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर समय तैयार है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें