*आईएमए हॉल पटना में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) की कोर कमिटी और IMA सदस्यों की बैठक एबं निजी प्रैक्टिस पर प्रस्तावित प्रतिबंध के संबंध में पुनर्विचार एवं सुझाव आयोजित की गई*
JNA /एस खान ब्यूरो चिप पटना:आईएमए हॉल पटना में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) की कोर कमिटी और IMA सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार द्वारा एकतरफा निर्णय लेते हुए निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के संकल्प की कड़ी निंदा की गई तथा उससे जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के रोजगार के प्रति चिंता ब्यक्त की गई I उपरोक्त विषय के संदर्भ में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत करता है:
(1) इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करते हुए सभी हितधारकों, विशेषकर BHSA, के साथ विस्तृत विमर्श किया जाए।
(2) यदि नीति लागू करनी ही हो तो इसे अनिवार्य न रखते हुए वैकल्पिक (Optional) बनाया जाए।
(3) वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों पर इसे बाध्यकारी न बनाते हुए केवल नई नियुक्तियों पर लागू किया जाए।
(4) डॉक्टरों के वेतन, भत्तों एवं कार्य-परिस्थितियों में सुधार किया जाए, ताकि वे पूर्ण समर्पण के साथ सरकारी सेवा दे सकें।
(5) स्वास्थ्य संस्थानों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाय जिससे चिकित्सकों की दक्षता प्रभावित न हो यदि सरकार द्वारा इस विषय पर समुचित विचार-विमर्श नहीं किया गया, तो बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार की होगी I


