जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एक अज्ञात व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुआ कि महेशखुट खगड़िया की एक लड़की उम्र लगभग 18 वर्ष अपने घर से लगभग 7 दिन से मां से झगड़ा कर भाग गई है जो अभी खगड़िया स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने के लिए पहुंची है । प्राप्त सूचना के आधार पर हाल हुलिया की जानकारी लेकर निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ खगड़िया अरविंद कुमार राम द्वारा अपने स्टाफ आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार एवं महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा के साथ खगड़िया स्टेशन परिसर में खोजबीन शुरू किया इस दौरान उक्त लड़की खगड़िया स्टेशन के उत्तरी सर्कुलेटिंग एरिया में अकेले संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई । उक्त लड़की की पहचान एव सत्यापन के पश्चात लड़की को महिला आरक्षी के देखरेख में पोस्ट लाया गया तथा परिजन को सूचित किया गया। बरामद लड़की के माता और भाई पोस्ट पहुंचे जहां लड़की का पहचान कर भागने का कारण घर में झगड़ा होना बताया तत्पश्चात उचित जांच पड़ताल एवं पहचान के उपरांत बरामद लड़की को सही सलामत उसके माता एवं भाई को सुपुर्द कर दिया गया है उक्त लड़की को बरामद पाकर परिजनों ने काफी खुशी जाहिर किया एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम सहित सभी पुलिस पदाधिकारी खगड़िया को धन्यवाद दिया।


