जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद श्री कृष्ण गौशाला प्रांगण में प्रज्वलन कर पशुओं को खुरपका एवं मुंहपका (Foot & Mouth Disease) रोग से बचाव हेतु नि:शुल्क टीकाकरण अभियान – एफ.एम.डी. राउंड-V का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार द्वारा गौशाला के जीर्णोद्धार हेतु अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया गया। केंद्र प्रायोजित इस टीकाकरण अभियान की अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है, जिसके तहत गौ जाति एवं भैंस जाति के पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण घर-घर जाकर किया जाएगा। जहानाबाद जिले को कुल 2,10,900 खुराक टीकौषधि आवंटित की गई है, जिसमें से 10 प्रतिशत खुराक बूस्टर डोज़ के रूप में उन पशुओं को दी जाएगी, जिन्हें पहले ही प्राथमिक डोज़ दी जा चुकी है। यह बूस्टर डोज़ प्राथमिक डोज़ के एक माह के भीतर दी जानी है। टीकाकरण से पशुओं की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे खुरपका-मुंहपका जैसे संक्रामक एवं वायरस जनित रोगों से प्रभावी बचाव होता है। यह बीमारी हवा, धूल, मिट्टी एवं आहार के माध्यम से एक पशु से दूसरे में अत्यंत शीघ्रता से फैलती है। बीमारी गंभीर हो जाने पर पशुओं की मृत्यु तक हो सकती है या फिर दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक एवं मानसिक क्षति होती है। अतः टीकाकरण ही सर्वोत्तम बचाव है।इस अवसर पर पशुपालकों को उक्त जानकारी देते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में गौशाला के कोषाध्यक्ष श्री भोला प्रसाद, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. रानी कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, निजी वैक्सीनेटर एवं गौशाला के अन्य कर्मी उपस्थित थे।


