38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने खोया हुआ मोबाईल,सही सलामत शुभंकर यादव को सुपुर्द कर दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षित सज्जन कुमार द्वारा गस्त व निगरानी के क्रम में समय करीब 9:50 बजे खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के पश्चिमी छोर पर एक काला रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल लावारिस हालत में गिरा हुआ बरामद हुआ इसके संबंध में आसपास मौजूद यात्रियों से पूछा गया तो किसी ने बरामद मोबाइल के बारे में दावा नहीं किया। तत्पश्चात उक्त बरामद मोबाइल पर कॉल आया जिसे रिसीव करने पर ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल शुभंकर यादव उम्र 26 वर्ष पिता विष्णु यादव साकीन परिधा हसनपुर वार्ड नंबर 7 थाना हसनपुर सुगरमिल जिला समस्तीपुर का है । समय करीब 10:30 बजे उक्त व्यक्ति पोस्ट आया और अपने मोबाइल के बारे में दावा किया । उक्त व्यक्ति से मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने परिजनों को ट्रेन में चढ़ाने हेतु खगड़िया स्टेशन आया था , इसी दौरान मोबाइल कहीं गिर गया था । तत्पश्चात् बरामद मोबाइल को उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात सही सलामत शुभंकर यादव को सुपुर्द कर दिया गया है । मोबाइल पाकर शुभंकर यादव ने खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें