38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम शह नाई जन जागरण रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर नाई समाज का राजद जिला अध्यक्ष के साथ हुई बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से ब्रजेश विभु कि रिर्पोट खगड़िया। भारतीय नाई समाज द्वारा 1 फरवरी 2024 को रविंद्र भवन पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह एवं 26 दिसंबर 2023 को पटना से नाई जनजागरण रथ यात्रा व्यवस्था को लेकर खगड़िया जिला में आयोजित मुंगेर प्रमंडलीय कार्यकारी बैठक समाप्ति बाद राजद के जिला अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव व उनके राजद परिवार कार्यकर्ताओं से उनके राजद जिला कार्यालय में भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक, सह राजद के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार ठाकुर, भारतीय नाई समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पांडव कुमार, जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर व कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर व अन्य का कार्यकारी पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार ठाकुर ने कहा नाई समाज के विकास के लिए संगठन कार्य कर रही है और 1 फरवरी 2024 को रविंद्र भवन पटना में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है कार्यक्रम पूर्व 26 दिसंबर को जननायक ट्रस्ट पटना से नाई जन जागरण रथ यात्रा निकाली जाएगी जो सभी जिलों से गुजर कर कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी होंगे। नाइ समाज इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजद परिवार ,महागठबंधन परिवार व अन्य सभी राजनीतिक दल से सहयोग की अपील करती है।

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी कार्यक्रम व रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमंडल स्तरीय कार्यकारी बैठक का आयोजन किया जा रहा है साथ ही सभी राजनीतिक दल व समाजसेवी व व्यवसायियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग की अपील की जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा नाइ समाज हर वर्ष हर जिले में 24 जनवरी से जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह आयोजित करती है। इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय नाई समाज द्वारा अन्य संगठनों व विभिन्न राजनीतिक दल के सहयोग से राज्य स्तरीय जन्म शताब्दी कार्यक्रम व रथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है । उन्होंने कहा भारतीय नाई समाज जिला कमेटी राजद की जिला कमेटी से इस कार्यक्रम में सहयोग की अपील करती है।
वहीं राजद के जिला अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा बिहार राज्य के विकास के लिए राष्ट्रीय जनता दल हर वक्त आगे रही है और रहेगी। माननीय लालू प्रसाद यादव ने नाई समाज व अति पिछड़ों के अधिकार व आरक्षण की लड़ाई लड़ी है, और आज माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव उनके कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं । राजद परिवार नाई समाज की इस जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम वह रथ यात्रा कार्यक्रम में हर संभव मदद व सहयोग करेगी।
नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर ने व अन्य पदाधिकारीयो ने जिले के समस्त नाई समाज के अभिभावकों, बंधुओ ,नौजवान साथियो से 26 दिसंबर से आयोजित रथ यात्रा में शामिल होने व 1 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया।

वहीं भारतीय नाई समाज के पदाधिकारियों व राजद जिला अध्यक्ष के साथ सफल बैठक संपन्न उपरांत प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ने राजद के जिला अध्यक्ष व जिला कार्यकारी पदाधिकारी व विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित राजद नेताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, प्रधान जिला सचिव नंदलाल मंडल, जिला सचिव रामनारायण राम,युवा जिला अध्यक्ष उदय यादव,मजदूर प्रकोष्ठ के अलौली प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव,आपदा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव,कुर्मी चेतना संघ के विनोद सिंह,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया,मनोज यादव रामविलास यादव आदि राजद नेता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें