38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

बाढ़ आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को आवश्यक निर्देश दिया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी सदर अनुमंडल अंतर्गत बैरगनिया प्रखंड के रिंग बांध पर मुसा चक(बलुआ टोला) में निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल के कार्य को दो सप्ताह के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपस्थित अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया कि भवन प्रमंडल के साथ कोऑर्डिनेट कर उक्त कार्य को पूर्ण करने की दिशा में आवश्यक एलकदम उठाना सुनिश्चित करें।संभावित बाढ़ के मद्देनजर सदर अनुमंडल अंतर्गत बैरगनिया प्रखंड के रिंग बांध का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा किया गया। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा बांध के सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें एवं अलर्ट मोड में रहे। बाढ़ या अन्य किसी भी आपदा के समय कोताही पर सख्त कारवाई की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें