26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

47 बिहार बटालियन का 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प का हुआ भव्य शुभारंभ : कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने किया उदघाटन

JNA/ कौशल कुमार मैन ऑफ़ टाइम
✡️ OTC बरौनी में 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प शुरू, 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण, बालिका कैडेट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी
✡️ कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने दिया युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का संदेश
✡️ 14 अप्रैल को संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम : प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण

06 से 15 अप्रैल तक OTC बरौनी, बिहार में 47 बिहार बटालियन के तत्वावधान में 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प शुरू किया गया।
भागलपुर ग्रुप के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प का आज मंगलवार को विधिवत शुभारंभ कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना द्वारा किया गया। यह कैम्प 47 बिहार बटालियन एन सी सी भागलपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है | इस कैम्प में 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाएं भी शामिल हैं। अपने उद्घाटन संबोधन में कैम्प कमांडेंट ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त़ माध्यम है। यह कैम्प कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और टीम वर्क की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। कर्नल जितेन्द्र सिंह राना ने विशेष रूप से बालिका कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा शक्त़ि.. विशेषकर बेटियां देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। कैम्प के दौरान ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फायरिंग, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कैडेट्स के व्यक्तित्व का समग्र विकास सुनिश्च़ित हो सके।
अंत में कर्नल राना ने सभी कैडेट्स को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कैम्प की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया और उन्हें एक अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
14 अप्रैल को संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट्स को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प का विधिवत समापन 15 अप्रैल को होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें