जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा मंगलवार को चौसा पश्चिमी पंचायत के सरपंच रीता देवी के आवास पर राजद महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। राजद प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। पार्टी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
इस दौरान राजद पार्टी महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्षा का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक के दौरान राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षा के रूप में पिंकी यादव का चुनाव किया गया जिसे राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षा रागिनी राजी के द्वारा मनोनय पत्र देकर औपचारिकता को पूरी वही महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षा चुने जाने के बाद पिंकी यादव ने मनोनय पत्र दिए।
मौके पर सरपंच रीता देवी सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र यादव,पूर्व मुखिया विद्यानंद पासवान,अमित कुमार डॉन,आशीष गुप्ता,राजेश ऋषिदेव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
चौसा पश्चिमी पंचायत सरपंच रीता देवी के आवास पर राजद महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


