जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया:अखिल भारतीय ग्रामींण डाक सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को सात सूत्री मांगों को लेकर ग्रामींण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।उप डाकघर मानसी के अंतर्गत सभी ग्रामींण डाक सेवक द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से डाक आदान प्रदान एवं जमा निकासी संबंधित सभी कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गए जिससे डाकघर को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल होने से खाताधारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सभी ग्रामींण डाक सेवक उप डाकघर के कार्य को बाधित कर हड़ताल को सफल बनाने में लगे हैं।केंद्र सरकार तक अपनी आवाज को पहचानने के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर डाक सेवक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।ग्रामींण डाक सेवक सिकेन्द्र कुमार ने कहां कि डाक सेवक को नियमित कर्मचारियों के तहत अधिकार मिलना चाहिए जिस अनुसार डाक सेवक से काम लिया जाता है उसके अनुसार सैलरी भी मिलनी चाहिए।सरकार डाक सेवक के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।थ्री-ए हटाकर 8 घंटा काम एवं पेंशन सहित लाभ प्रदान किया जाए।विभागीय कर्मचारियों के साथ समानता में ग्रेजुयुटी में वृद्धि के साथ साथ डाक सेवक के परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा का प्रावधान देना।मौके पर ग्रामींण डाक सेवक राजनंदन सिंह,राजकिशोर साह,अशोक कुमार,अब्दुल हादी, कंचन कामिनी,अवनीश कुमार, मयंक राज,राम उदय यादव,सूरज कुमार,अजीत कुमार सिंह,राजकिशोर यादव समेत दर्जनों डाक सेवक उपस्थित थे।


