30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

ममता एचआईएमसी द्वारा मनाया जा रहा विश्व स्तनपान दिवस

*शिशु के शरीर और दिमाग़ के सम्पूर्ण विकास के लिए मां का दूध है जरूरी , विवेक कुमार*
 JNA /पी के ठाकुर की रिपोर्ट खगड़िया ममता एचआईएमसी प्रोजेक्ट जागृति-4 अंतर्गत गोगरी प्रखंड के मदारपुर ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका व आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार सिन्हा, प्रखंड कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार व मोहन कुमार द्वारा स्तनपान कराने वाली महिला व गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि नवजात बच्चे के लिए मां का दूध अमृत है जो मां अपने बच्चों को स्तनपान कराती है, उन्हें स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है। यदि स्तनपान करने वाली माताएं स्वस्थ ना हो तो इसका असर उस शिशु पर पड़ेगा । उस शिशु का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाएगा। नवजात शिशु के लिए जन्म के तुरंत बाद स्तनपान अमृत के समान होता है। स्तनपान शिशु की जन्म के 1 घंटे के भीतर शुरू करना चाहिए। मां का शुरुआती पीला गाढ़ा दूध बच्चों को अवश्य पिलानी चाहिए। बच्चों को पहले 6 माह तक केवल स्तनपान ही करनी चाहिए। शिशु के स्तनपान कराने से मां और शिशु के बीच जुड़ा हुआ संबंध बेहतर होता है। शिशु का समुचित विकास और बौद्धिक विकास बेहतर होता है। अत्यधिक रक्तस्राव के जोखिम को काम करता है इसलिए बच्चों के लिए स्तनपान बहुत जरूरी है। जिला कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व जांच करना जरूरी है जिससे मां- बच्चा स्वस्थ रहे और परिवार में खुशियां मिलती रहे। यदि समय-समय पर प्रशव पूर्व जांच नहीं कराते हैं तो शिशु व माँ दोनों को नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ केंद्र पर अपना पंजीकरण अवश्य करानी चाहिए। गर्भावस्था के बीच चार बार जाँच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला हो या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सही और संपूर्ण पौष्टिक आहार अवश्य लेनी चाहिए । यदि माँ ही स्वस्थ ना हो तो बच्चे पपर इसका बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा गर्भवती महिलाए दिन में कम से कम तीन बार भोजन अवश्य करें, व मौसमी फल, दूध का सेवन करनी चाहिए। साथ ही भरपूर मात्रा में नींद भी पूरी करनी चाहिए।
सेविका व आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रसव पूर्व 180 दिन व प्रसव बाद 180 दिन तक एक आयरन की गोली अवश्य लेनी चाहिए। इससे माँ और शिशु दोनों को ताकत मिलती है। आयरन की गोली लेने से खून की कमी नहीं होती व बच्चे का संपूर्ण विकास में मदद मिलती है। मौके पर ओआरडब्ल्यू पांडव कुमार, संतोष कुमार,अभिषेक कुमार, जयमाला कुमारी,प्रियंका कुमारी, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें