34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

महाप्रबंधक ने मधुविहार कॉलोनी एवं जगजीवन स्टेडियम का किया निरीक्षण 32 करोड रुपए की लागत से जगजीवन स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण

JNA/ एस खान ब्यूरो चीफ हाजीपुर: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा दानापुर स्थित मधु विहार रेलवे कॉलोनी एवं जगजीवन स्टेडियम को निरीक्षण किया गया । इस क्रम में महाप्रबंधक ने रेलवे कॉलोनी में साफ़-सफाई, रेलकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं आदि का जायज़ा लिया तथा कॉलोनी के साफ-सफाई से संतुष्ट दिखे। उन्होंने रेल आवासों में रह रहे रेलकर्मियों हेतु कम्यूनिटी हॉल के निर्माण, बच्चों के खेलकूद के लिए पार्क विकसित करने जैसे सुविधाओं को उपलब्ध कराने के दिशा में हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए । इस दौरान महाप्रबंधक महोदय ने जगजीवन स्टेडियम का 32 करोड़ की लागत से किये जाने वाले जीर्णोद्वार एवं विस्तीकरण के ड्राइंग का अवलोकन किया और अधिकारियों से चर्चा की । इस योजना के तहत स्टेडियम में हॉस्टल एवं पैविलयन इत्यादि का सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी । महाप्रबंधक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को स्टेडियम निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने एवं यथाशीघ्र निर्माण हेतु निर्देश दिए । महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि जगजीवन स्टेडियम के जीर्णोद्वार एवं विस्तीकरण से रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं स्थानीय युवाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्टेडियम के निर्माण से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा । भारतीय रेल केवल यातायात सेवा ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं मानवीय विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। खेल गतिविधियाँ कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करती हैं। स्टेडियम के विकास से खेल प्रतिभाओं को निखारने हेतु एक मंच उपलब्ध हो सकेगा । विदित हो पिछले दिनों हाजीपुर स्थित कोनहाराघाट रेलवे कॉलोनी में रुपए 7.14 करोड़ की लागत से अमृत भारत रेलवे स्टेडियम का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। स्टेडियम में क्रिकेट एवं फुटबॉल के लिए आधुनिक एवं भव्य मैदान विकसित किए जाएंगे, जिससे रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं स्थानीय युवाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें