34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

होली को लेकर रेल थाना मानसी में शांति समिति की बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी रेल थाना में रेल थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक रवि भुषण कुमार की अध्यक्षता में होली को लेकर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, मिडिया, सामाजिक कार्यकर्ता सहित आरपीएफ के पुलिस कर्मी ने भाग लिया।  रेल थानाध्यक्ष रवि भुषण ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से होली को लेकर फीडबैक जाना। रेल थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक रवि भुषण कुमार  ने कहा की होली में रेल थाना क्षेत्र में गश्ती तेज किया जायेगा ओर हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखा जायेगा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि होली शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लेकर सुझाव दिया। इस बैठक में शामिल जीआरपी के सभी पुलिस कर्मी समेत एस आई महेश चौहान, आरपीएफ पुलिस कर्मी एवं  जनप्रतिनिधि समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें