JNA/एस खान ब्यूरो चिप पटना सिटी नई सड़क नवाब बहादुर रोड, चोवा लाल लेन, मदरसा सुलेमानिया की गली में अवस्थित मूव वेल फिजियोथेरेपी केयर अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है की उक्त जमीन को कब्ज़ा कर अपना मूव वेल फिजियो केयर सेंटर खोल रखे हैं। ताकि आला अधिकारी कोई भी कुछ बोल नही पाए और ना ही कोई करवाई कर पाये। सबसे बड़ा बात यह है की जो अपने आप को डॉक्टर बताते है आये दिन मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मूव वेल फिजियो केयर का अवैध जमीन पर निर्माण के साथ-साथ नगर निगम के जमीन पर गेट और बोर्ड भी लगा रखा है। बिना डिग्री के पांच साल का कार्य कुशलता का बोर्ड लगा कर लोगो को भर्मित करने का कार्य कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इतने दिनों से एक गली में बिना पंजीकरण के फिजियो केयर खोल कर चलाया जा रहा है और अभी तक कोई करवाई नहीं हो पाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ सांठ गांठ कर के ऐ अपना क्लीनिक चला रहे हैं। इसी लिए इन पर नहीं तो कोई जांच टीम ने दस्तक दे रहा है,और न ही शासन प्रशासन का इनके तरफ ध्यान जा रहा है।
इस तरह का आम तौर पर हर पटना सिटी के गली और चौराहे पर प्रैक्टिसनर लोग एक छोटा सा बोर्ड लगा कर मरीजों का इलाज धड़ल्ले से कर रहे हैं। और मरीज को जब परेशानी बढ़ जाता है तो लोग सेटिंग के तहत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती भी करवा देते हैं, और वहां से भी इनका कमिशन मिलता रहता है। जबकि सरकार के द्वारा हमेशा विज्ञापन जरिए से लोगों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की जाती रहती है। पटना सिटी अंतर्गत दो बड़े अस्पताल हैं जिसमें एक गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल एवं नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल है। स्थानीय लोगों का सरकार से अपील है कि इस तरह के लोगों को चिन्हित कर अविलंब कार्यवाही की जाये। ताकि आमजन को शारीरिक, मानसिक और वित्तीय नुकसान नहीं हो।
पटना सिटी के नवाब बहादुर रोड में मूव वेल फिजियो केयर बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा है
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


