27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

बेगूसराय पचंबा पंचायत में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, आधा काम भी पूरा नहीं

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी बेगूसराय: जिले के पचंबा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य अभी आधा भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कागजों में काम पूरा दिखाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां सड़क पहले से ठीक थी, वहीं केवल काली करण कर दिया गया है, जबकि जहां पहले से गड्ढे थे । और सड़क खराब थी, वहां अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क पचंबा पंचायत से आगे वास्तु विहार सोसायटी की ओर जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और इसका उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमार सिंह द्वारा किया गया था। लेकिन उद्घाटन के बाद भी कई जगहों पर सड़क की मरम्मत नहीं की गई और काम अधूरा ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। पचंबा पंचायत नगर निगम क्षेत्र से सटा हुआ इलाका है और इसे जिले में सबसे अधिक राजस्व देने वाली पंचायतों में से एक माना जाता है। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। सड़क के दोनों किनारों पर जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। और स्वच्छता व्यवस्था भी बदहाल नजर आती है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोहिया स्वच्छ मिशन की वास्तविक स्थिति देखनी हो तो पचंबा पंचायत का दौरा किया जा सकता है, जहां सड़क किनारे दूर-दूर तक कचरा ही दिखाई देता है। इसके अलावा पंचायत में सोलर लाइट की व्यवस्था भी नाममात्र की है और पूरे इलाके में मुश्किल से दो स्थानों पर ही सोलर लाइट दिखाई देती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जहां-जहां सड़क खराब है वहां जल्द मरम्मत कराकर लोगों को मिलेगी राहत।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें