27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

डीलर यमुना दास के निधन से डीलरो में शोक

JNA/दिलावर अंसारी की रिपोर्ट कटोरिया बांका कटोरिया प्रखंड के दमोदरा पंचायत के सरूआ गांव निवासी डीलर यमुना दास का निधन शनिवार को आकस्मिक निधन से डीलर संघ एवं जनप्रतिनिधियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी।डीलर यमुना दास निधन एक बड़ी क्षति है न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज और व्यवसायिक समुदाय के लिए भी वह एक जाने माने डीलर थे।उन्होनें हमेशा व्यापार में ईमानदारी और समर्पण से कार्य किया।उनके निघन पर डीलर संघ और जनप्रतिनिधि ने शोक व्यक्त किया।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिग्वजय सिंह ने कहा कि डीलर यमुना दास का योगदान व्यापार में अनमोल था।उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। कई जनप्रनिधियों ने भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। और उनके परिवार को इस कठिन समय में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।डीलर यमुना दास की कमी उनके परिवार दोस्तों और व्यवसायिक समुदाय में हमेशा महसुस की जाएगी।उनके निधन पर डीलर दिनेश यादव,गुलाव किशोर मंडल, साकिक अंसारी, विनय यादव, नागेश्वर यादव, मोनाजिर अंसारी, शुभाष यादव, कमलेश्वर प्रसाद एवं अन्य डीलर नें शौक संवेदना व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें