27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर मनाई गई बाबा साहेब की भव्य जयंती

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण/ पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर साहब की 135वीं भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने किया जबकि संचालन जिला सचिव रामजीवन पासवान ने किया, सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विशेष चर्चा करते हुए अपना-अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। उक्त मौके पर जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय मैडम ने कहा कि बाबा साहेब के संदेश घर-घर तक पहुंचना चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान साहब ने कहा कि बाबा साहब देश को एक अनमोल संविधान दिया है जिससे सारे हक अधिकार के साथ-साथ समानता का अधिकार मिला और उच्च नीच भेदभाव समाप्त हुआ लेकिन अगर कहीं भेदभाव पनपता है तो इस पर कड़ी कार्रवाई होगी,। वही माननीय विधायक राहुल कुमार जी ने कहा कि आधा रोटी खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढाओ, Sc/st कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामजीवन पासवान एवं जिलाअध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है, जिससे विकास के सारे बंद दरवाजे खुलते हैं। इसलिए हर परिवार को उच्च से उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में माननीय विधायक राहुल कुमार,जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान , अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, SDPO घोसी संजीव कुमार, डीएसपी साइबर क्राइम गोपाल कृष्ण, डीएसपी यातायात संतोष कुमार ,डीएसपी पुलिस लाइन धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ,वरिष्ठ पत्रकारअनिल कुमार गुप्ता, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार निराला , राम सिंहासन दास, गजेंद्र प्रसाद, राजद के जिला प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला महासचिव विनोद यादव, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, विजय कुमार सत्कार, हरिनारायण द्विवेदी,भूषण सिंह, पप्पू ठाकुर,रामाधार सिंह, सुरेश कुशवाहा, रमेश यादव ,डा.अशोक पासवान ,जितेंदर कुमार, शिवकुमार चौधरी , मनोज चौधरी ,नगर परिषद अध्यक्ष रुपा देवी ,अशोक पासवान, पूर्व मुखिया सह राजद नेत्री अनिता देवी, शिक्षिका सरिता कुमारी,अर्जुन राम ,बंसी दास, विजय चौधरी, कुवर विजय चौधरी , प्रधान सहायक संजय कुमार एवं सत्येंद्र कुमार,साहेब लाल, सत्येंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, धनंजय कुमार,जगधर बैठा, विजेंद्र चौधरी, मुन्ना चौधरी, दीपक चौधरी, सुदर्शन प्रसाद, रूद्रसेन जी, गुरुदेव पासवान,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें