26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा मंडल कारा जहानाबाद में 146 वें साप्ताहिक वृक्षारोपण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा मंडल कारा जहानाबाद में लगातार 146वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण के पूर्व गायत्री महामंत्र के सस्वर उच्चारण के बाद पौधों का रोपण किया गया। मौके पर उपस्थित असिस्टेंट जेलर अरविंद कुमार ने कहा कि विवेकपूर्ण दृष्टि से देखें तो स्वस्थ,सुखी,दीर्घ जीवन का सर्वोत्तम साधन वृक्ष ही हैं। आज बहुत बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाने की आवश्यता तो है ही,वृक्षों से प्रेरणा लेने और अपने जीवन को उन्ही की तरह सर्वहितकारी,परोपकारी साँचे में ढालने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर भेलावर थाना परिसर में भी थाना प्रभारी दुर्गानंद मिश्रा के उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। थाना प्रभारी ने वृक्षारोपण अभियान के बारे में कहा कि वर्तमान समय में समाज की सच्ची सेवा वृक्षारोपण करके भी किया जा सकता है।वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण में तेजी से हो रहे परिवर्तन को काफी हद तक रोका जा सकता है। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के जिला समन्वयक रंगेश कुमार,जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार,कोषाध्यक्ष कौशल सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण,कुमार ,रंगनाथ शर्मा,प्रवीण कुमार,आर्या जी,आदित्य गौतम,अभिषेक कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें