जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी मौत का दूसरा नाम ड्रग्स है :- जितेंद्र कुमार यादव, आज दिनांक18/3/2024 को नशा मुक्त भारत संगठन की बैनर तले मानसी प्रखंड के अंतर्गत मानसी बस स्टैंड में नशा मुक्त भारत के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं अध्यक्ष वीरू कुमार के नेतृत्व में एक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि नशा एक अभिशाप है नशा से हर 24 घंटा में दो व्यक्ति की मौत होती है , भारत में शराबियों की संख्या 16 करोड़ से ज्यादा है एवं नशेड़ियों की संख्या उस के आबादी के बराबर है , नशा सिर्फ राष्ट्र की समस्या न होकर यह वैश्विक समस्या बन गई है, दैनिक समाचार पत्रों में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नशेड़ियों में 19% लोग ऐसे हैं जो रोजाना शराब का सेवन करती है 20 लाख ऐसी नाबालिक हैं जो 17 साल से कम उम्र के बच्चे हैं जो गांजा का सेवन करते हैं। वही मौके पर जिला अध्यक्ष वीरू कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नशा मुक्त बिहार तभी संभव है जब हम जागरूक होंगे। इधर नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से अलग अलग जगह जाकर लोगौं से अपील की जा रही है कि नशा मुक्त होकर होली मनायें। मौके पर विमल यादव , रंजन कुमार, बिट्टू कुमार, रोहित, पंकज यादव , भोलेनाथ सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


