26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन द्वारा 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

बिहार प्रांतीय खेतिहार मजदूर यूनियन द्वारा अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी को 18सूत्री मांग पत्र सौपा, कामरेड रामप्रसाद पासवान, कामरेड बैजनाथ साव, कामरेड रामपुकार साव, कामरेड रितु देवी, कामरेड राजकुमारी देवी पांच प्रतिनिधि मंडल में थे।
जहानाबाद जिला को सूखा क्षेत्र घोषित किया जाय एवं सूखा पीड़ित परिवार को सूखा राहत दिया जाय।
किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली एवं मोटर की व्यवस्था किया जाय।
किसानों एवं मजदूरों को सभी तरह के कर्ज से मुक्त किया जाय, साथ ही फसल बीमा योजना लागु किया जाय।
मनरेगा मजदूरों को 200दिन काम और 600रूपये प्रति दिन मजदूरी की गारंटी किया जाय।
आशा, आंगनबाडी, रसोईयों, को राज्य कर्मी का दर्जा दी जाय।
मणिपुर हिंसा के दोषी मुख्य मंत्री को अबिलम्ब हटाया जाय। शांति बहाल की जाय।
बेरोजगारो को रोजगार दिया जाय एवं सभी रिक्त पदों पर अबिलम्ब बहाली की जाय।
जिले में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न की घटना पर रोक लगाई जाय।
खाद्य सुरक्षा के तहत 35 किलो अनाज गरीबों के बीच पुनः वितरण की जाय।
सभी भूमिहानो को वासागित पर्चा देने की गारंटी की जाय।
और पर्चा धारियों को दखल कब्जा दिलवाया जाय।
जैसे बराबर पाताल गंगा के दलित पर्चा धारी, टेहटा के दलितों को उजाड़े गए लोगों को पुनः बसाया जाय।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक हजार रूपये प्रति माह किया जाय।
नल जल योजना के तहत सभी घर में पानी की व्यवस्था चालू हालत में की जाय।
प्रधानमंत्री आवास सभी गरीबों को मुहैया की जाय।
महगाई पर रोक, भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाय।
गॉव को एवं टोला को पक्की सड़क से जोड़ा जाय।
शिक्षा सभी छात्रों को सामान की जाय एवं दलितों के वच्चे को 25/परिसत प्राइवेट स्कूलों में आरक्षण की व्यवस्था की जाय।
स्वास्थ केंद्र में इलाज की समुचित व्यवस्था हो तथा दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध की जाय।
सांप्रदायिक तत्वों पर रोक लगाई जाय।
इस बीच प्रदर्शन को सम्बोधित किये सुनैना देवी, कामरेड दिनेश प्रसाद, गणेश जी, राजेश जी, प्रतिमा देवी, माहेश्वरी देवी दुर्गा डोम आदि

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें