38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान” के तहत विशेष शिविरों की तैयारी को लेकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत संचालित हो रहे विशेष विकास शिविरों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 विभागों की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निष्पादन तथा लाभार्थियों को ऑन स्पॉट सेवा प्रदायगी (doorstep delivery) की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश प्रत्येक शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करते हुए पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक आयोजित 4 विशेष शिविरों के तहत 134 टोलों को आच्छादित किया गया है।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान राज्य की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है तथा मुख्य सचिव द्वारा इसका नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है।राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन शिविर से पूर्व सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। सभी 22 योजनाओं के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर साप्ताहिक समीक्षा करें एवं अनुपालन प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं। सभी विभागीय कर्मियों की शिविरों में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चत करने का निर्देश भी जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यों में गति लाने पर बल दिया गया एवं बताया गया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को सरकारी लाभों का अधिकार देना (Entitlement-Based Delivery) है। आज की इस बैठक में अपर समाहर्ता श्री बृजेश कुमार उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री रोहित मिश्रा , जिला कल्याण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिविल सर्जन ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस ,जिला परियोजना प्रबंधक जीविका ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें