34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

*सीतामढ़ी जिले के विभिन्न प्रखंडों में रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी बिहार से संपादक अरुण वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी हिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार जिला प्रोग्राम कार्यालय (आईसीडीएस) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान एवं प्रथम संस्था के सहयोग से महिलाओं के लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। परसौनी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण से प्रखंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूह जीविका दीदी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उमा शंकर भगत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो प्रखंड मुख्यालय में भ्रमण कर सभा मे तब्दील की गई। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला हिंसा के विरुद्ध विभिन्न नारे लगाए जा रहे थे। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन की गई। मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कंचन गिरी ने बताया विकसित राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। इतनी बरी संख्या में जीविका दीदी अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है। उन्होंने बताई महिलाओं को लिंग आधारित कोई हिंसा हो तो ‘चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो’ के साथ हमे चलना है, साथ ही महिला हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन न 1098 के बारे में जानकारी दी गई। जीविका डीपीएम उमा शंकर भगत ने बताया जीविका महिलाओं के उपर हिंसा यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है उन्होंने ने बताया अपने बच्चों के भावनाओं को सही समय पर समझे और उन्हें शिक्षा देते हुए संभलना है। जिससे कि किशोर/किशोरियां अपनी बातों को खुल कर माताओं को बता सके। उन्होंने बताया किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु पढ़ाई से जोड़े रखे। बाल विवाह के पड़ने वाले कुप्रभाव को भी विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम में यूनिसेफ उड़ान परियोजना के सहयोगी प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, जीविका के जिला टीम से लोकेश कुमार, शुभम झा, सीडीपीओ कुसुम कुमारी, प्रधानाध्यापक सह केजीबीभी टाइप 4 के संचालक सलाहुद्दीन , वार्डेन नूतन कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका बंदना कुमारी, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, बीपीएम अनूप कुमार, परामर्शी रणधीर कुमार, शैल कुमारी, अंशु कुमारी,रूपा मिश्रा, पिंटू कुमार सहित जीविका के सभी कर्मी शामिल रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें