26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

नाई समाज के जिलाध्यक्ष को पितृ शोक पर नाई समाज के पदाधिकारियों ने दिये शोक संवेदनाएं 

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पि के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया भारतीय नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर के पिताजी नारायण ठाकुर का शुक्रवार की शाम अचानक देहांत हो जाने पर नाई समाज के पदाधिकारी व अन्य लोगो ने शोक संवेदना प्रकट किया।राष्ट्रीय पचपौनीया विकास संघ राष्ट्रीय सचिव मक्खन साह,भारतीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सह आजपा राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी शह जिला सचिव पाण्डव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, जिला संगठन मंत्री रंजन कुमार ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, अजय साह, प्रमोद ठाकुर, जयराम ठाकुर,भोला ठाकुर,तपेंद्र महतो,अशोक महतो, विशोक ठाकुर,प्रेम कुमार व अन्य लोगो ने आज उनके आवास पर जाकर जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर से मिले व उनके पिताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से उनके परिवार को हिम्मत व साहस देने एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।

वही भारतीय नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर,राजेंद्र ठाकुर, सचिव संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, राष्ट्रीय संरक्षक ब्रह्मदेव ठाकुर, प्रचारक शिवनाथ प्रसाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, सचिव नंदकिशोर ठाकुर,कोषाध्यक्ष रंजन ठाकुर, खगड़िया संयोजक सह विधी सलाहकार अधिवक्ता योगेश ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कालेश्ववर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, सह सचिव पप्पू ठाकुर, नरेश ठाकुर, युवा सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार ठाकुर ने भी मोबाइल से सम्पर्क कर जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर को पितृ शोक पर शोक संवेदना देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।
वही पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह आजपा राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर को समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बनाने व नाई समाज के लिए अपना जीवन समर्पण करने का मार्ग उनके पिताजी से मिला। उनके पिता जी हर समय उनके कार्यो में योगदान देते थे। नाई समाज का कार्यक्रम हो या अन्य सामाजिक कार्यक्रम वे हर वक्त जिलाध्यक्ष के साथ खड़े रहते थे। उनकी कमी नाई समाज को याद आते रहेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें