JNA /कौशल कुमार का रिपोर्ट बेगूसराय (बिहार)। बखरी थाना के समीप स्थित रामपुर हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हनुमान पताका यात्रा और अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्य जजमान कृष्ण मोहन चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन से जुड़े सुबोध राम ने जानकारी देते हुए बताया कि पताका यात्रा मंदिर परिसर से निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके साथ ही अखंड राम नाम संकीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। मौके पर राजेश साह कपिल महतो गजानन पंडित प्रमोद राय बलवंत कुमार रामहित महतो एवं अन्य भक्त उपस्थित थे।
बखरी रामपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य पताका यात्रा व अखंड कीर्तन का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


