34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का किया भव्य आयोजन , भजनों में भक्त हुए मंत्रमुग्ध

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट  जयपुर राजस्थान। श्रीरामपुरी निवारू रोड़ झोटवाड़ा में हर वर्ष की भांति जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम ज्योतिर्विद पं. अरविंद शास्त्री जी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराई गई।इस अयोजन में सुप्रसिद्ध गायिका प्रिया शर्मा ने लड्डू गोपाल को भजन सुनाकर रिझाया तथा जाने माने भजन गायक प्रीतम अंकित शर्मा बंधु , मुकेश गुप्ता , भारत भूषण , जे पी शर्मा व अन्य ने कन्हैया के भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जय कन्हैया लाल के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में सत्संग परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ भाग लिया। परिवार के सदस्य जे पी गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही। राजेन्द्र हरितवाल के द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गई तथा जय हिंद स्कूल, क्लासिक सेल्स का सहयोग रहा। ब्रह्मा कुमारी सेंटर से आई बहिन जी ने अपने विचार व्यक्त किये ।आगंतुक मेहमानों को दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बिप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा , पार्षद दुर्गेश नन्दनी , पार्षद बाबूलाल शर्मा, समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें