जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया प्रखंड के रानी सकरपुरा पंचायत की नयी सड़क जो काफ़ी लागत में बनायी गयी वह एक बारिश भी नहीं झेल पायी ! यह सड़क रानी सकरपुरा से कोनिया तक जाती है! बहूत बड़ी आबादी इस सड़क से जुड़ी हुई है! वहाँ के लोगों ने इस सड़क के लिये वर्षों संघर्ष किया था तब जाकर इस सड़क को स्वीकृति मिली l देखने से काम भी अच्छा लगा किंतु, अभियंता की कमियों ने एक बार फ़िर से क्षेत्रवासियों को संकट में डाल दिया ! क्षेत्रवासी काफ़ी चिंतित हैं उनका कहना है की वर्षों बाद ख़ुशी मिली थी किंतु, अब आँखों के आगे बने हुए सड़क का कटाव हो रहा है।
अभी शेष वारिश बची हुई है और कटाव इस कदर रहा तो देखते ही देखते पूरी की पूरी सड़क बग़ल के नदी में समाहित हो जायेगी l युवा छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अमन पाठक का कहना है की जब करोड़ों की लागत की यह सड़क है फ़िर सड़क बनाने वाले कर्मियों व अधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखनी चाहिए थी l इसलिए हम इसकी उच्च स्तरीय जाँच की माँग करते हैंl हालाँकि, उन्होंने कहा की हमने इसकी सूचना जिले के डी एम समेत सभी पदाधिकारियों, माननीय सांसद व माननीय विधायक को दे दी हैl क्षेत्रवासियों ने आक्रोश लहज़े में कहा की अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो एक विशाल आंदोलन होगा I
साल भी पूरा नहीं कर पाया रानी सकरपुरा- कोनिया सड़क :- अमन पाठक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


