34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अन्डर 14 के माधव कुमार यशवन्त ने नौ मैच में साढ़े छह: अंक प्राप्त करते हुए बारहवाँ स्थान प्राप्त किया

जगदूत न्यूज़ खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया माधव कुमार यशवन्त को मिला बारहवाँ स्थान, ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक चेस एसोसिएशन मोतीहारी के तत्वावधान में खेल भवन मोतीहारी में आयोजित एप्पीक्राउन चेस फॉर एभरीवन फीडे इंटरनेशनल रेटिंग चेस टुर्नामेंट 6 दिसम्बर से दस दिसम्बर तक कराया गया था। जिसमें दस राज्यों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खगड़िया के भी 6 खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में शिरकत किया था। जिसमें कि उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अन्डर 14 के माधव कुमार यशवन्त ने नौ मैच में साढ़े छह: अंक प्राप्त करते हुए बारहवाँ (12th) स्थान प्राप्त किया। माधव को मोतीहारी जिला शतरंज संघ के पुर्व सचिव दिपक कश्यप ने प्रमाणपत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया । वहीं जिला के पुराने व अनुभवी खिलाड़ी शिक्षक मनोज कुमार राय ने छ अंक प्राप्त कर उन्नीसवां स्थान प्राप्त किया, केशव कुमार यशवन्त ने साढ़े पांच अंक प्राप्त कर तींसवा स्थान प्राप्त किया। बांकी तीन खिलाड़ियों चन्द्र राज, आयुष कुमार व मानव कुमार का खेल सामान्य रहा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने बताया कि इसी सेम तारीख 6 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक दुसरी ओर झारखंड के दुमका में ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता कराया गया था, जिसमें कि अनेक राज्यों के 230 खिलाड़ी से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें अपने खगड़िया के स्टार शतरंज खिलाड़ी शुभम कुमार ने भाग लिया था। शुभम कुमार को इस प्रतियोगिता में 23 वां स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें आयोजक के द्वारा प्रमाणपत्र, गीफ्ट पैकेट व आठ हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, उपसचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार , सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, प्रशांत कुमार सिंह, युगल किशोर सहित खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें