जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन पर निगरानी के क्रम में एक वृद्ध पुरुष उम्र लगभग 62 वर्ष को खगड़िया स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप अर्ध नग्न, गंदे एवं असहाय स्थिति में अकेले बैठे एवं रोते हुए देखा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम राजेंद्र वर्मा उम्र 62 वर्ष पिता स्वर्गीय लखन वर्मा घर परमानंदपुर थाना मुफस्सिल जिला खगरिया बताया ।
पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वृद्ध व्यक्ति लगभग 7 दिन से खगड़िया स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया परिसर में अर्ध नग्न एवं असहाय स्थिति में पड़े हुए हैं । इन्हें देखरेख हेतु इनके परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं है। इसलिए वह इधर-उधर घूमते हुए खगड़िया स्टेशन चला आया। तत्पश्चात खगड़िया जिले के मोरकाही थाना अंतर्गत सबलपुर स्थित मां गायत्री सेवा धाम ट्रस्ट (वृधा आश्रम) से संपर्क कर बुलाया गया तथा उक्त वृध को सफाई कर्मी के सहायता से उन्हें अच्छी तरह से नहलाया तथा डाढी बनवाया गया एवं नये कपड़ा पहना कर ओल्ड एज होम में देख रेख हेतु भेजावाया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने एक वृद्ध आदमी नये कपड़ा पहना कर ओल्ड एज होम में देख रेख हेतु भेजावाया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


