38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज जहानाबाद सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सिविल सर्जन, जहानाबाद को अस्पताल के सुदृढ़ीकरण एवं संचालन हेतु निदेर्शित किया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा ओ.पी.डी./इमरेंजी वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार कुल 22 चिकित्सकों में से 08 चिकित्सक क्रमशः डा0 अभिरूची प्रिया, डाॅ0 आफताब आलम, डाॅ0 अंशु आनंद, डाॅ0 असफी अहमद जहेदी, डाॅ0 विरेन्द्र कुमार शाही, डाॅ0 कुंदन कुमार, डाॅ00 मोहम्मद अम्बर, डाॅ0 श्याम नारायण महासेठ अनुपस्थित थे, जिसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को चिकित्सकों से स्पष्टीकरण करने तथा दिनांक 18 मार्च, 2024 के वेतन/मानदेय भुगतान पर रोक लगाने का निदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा वार्ड का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें मरीजों के बेड पर बिछा हुआ चादर गंदा पाया गया तथा चादर देखने से ऐसा प्रतित होता है कि चादर की सफाई नहीं की जा रही है, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल से स्पष्टीकरण करते हुए मानदेय भुगतान की रोक लगाने का निदेश दिया गया।निरीक्षण में अस्पताल परिसर एवं वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब पायी गयी तथा मेडिकल वेस्ट का Segregation नहीं किया जा रहा था। यत्र-तत्र मे मेडिकल वेस्ट सामग्री फेका हुआ पाया गया। अस्पताल परिसर, मरीज वार्ड, गैलरी में साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब पायी गई। शौचालय एवं यूरिनल की स्थिति भी काफी खराब पायी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई के पास कुड़ा का ढेर लगा हुआ पाया गया। अधीक्षक, सदर अस्तपाल को चयनित सफाई एजेंसी को माह मार्च, 2024 के विपत्र से 50 प्रतिशत की राशि की कटौती करने का निदेश दिया गया। सदर अस्पताल परिसर में पुराने भवनों को तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। तोड़े गये भवन की सामग्री का निस्तारण सही ढंग से नहीं किया जा रहा था, जिसे अविलम्ब सही से निस्तारण करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में आॅक्सीजन प्लांट बंद पाया गया, जिसे अविलम्ब मरम्मति कराकर आॅक्सीजन प्लांट चालु कराने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।अस्पताल के आंतरिक मुख्य द्वार पर रखे गए मैट को Disinfect करने हेतु काई दवा का छिड़काव नहीं किया गया है, जिसके लिए नियमित रूप से साफ-सफाई एवं अस्पताल के आंतरिक भाग में Disinfect करने हेतु Sodium Hypochorite का छिड़काव करने का निदेश अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल को दिया गया। साथ हीं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश भी दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें