26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निदेशानुसार जिला स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित किया जा रहा है

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद हर वर्ग, जाति, संप्रदाय, धर्म, दिव्यांगजन, वृद्धजन, युवा, महिला मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सके।आज दिनांक 18/03/2024 को इसी क्रम में स्थानीय गांधी मैदान स्थित बुनियाद केंद्र में आगामी आम निर्वाचन 2024 की सफलता हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदया के निर्देशन में 36– जहानाबाद लोक सभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती माला कुमारी तथा निर्वाचक आईकॉन (पी.डब्लू.डी.) श्री अजीत कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व को बताया और बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मतदान केन्द्र पर ट्राई साइकिल भी उपलब्ध रहेगा। सभी मतदाताओं से स्वयं तथा अपने आसपास को लोगों को मतदान में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का अपील किया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग , सामाजिक सुरक्षा एवं बुनियाद केन्द्र,जहानाबाद के तत्वावधान में दिव्यांगजनो एवम वृद्धजनों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया । इस अवसर पर सहायक निदेशक, श्रीमती माला कुमारी , जिला प्रबंधक डॉ. रीमा सिन्हा, निर्वाचन आई कॉन अजीत कुमार मिश्रा, कार्यक्रम में आए लगभग 53 दिव्यांगजनों एवम वृद्धजनों के साथ पूरी बुनियाद टीम उपस्थित थी ।साथ ही *मतदान का महात्यौहार जहानाबाद है तैयार – आईकॉन अमित*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के निर्वाचन आईकॉन अमित कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लेकर जिले के कम वोट प्रतिशत वाले क्षेत्रो में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है जिले के आईकॉन अमित ने 217 विधानसभा अंतर्गत बूथ नंबर 161 किसान भवन में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान प्रखंड समन्वयक श्रीमती सोनी कुमारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी घोषी ,सभी पंचायत पर्यवेक्षक के मध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया जबकि अमित ने बताया की आप सभी लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करें एवं आस-पड़ोस लोगों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें साथ ही साथ अमित ने सभी पंचायत पर्यवेक्षक को ग्रामीण युवाओं के साथ साथ जीविका टोला सेवक विकास मित्र एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए प्रेरित करें जबकी उन्होंने कहा कि मेरा वोट मेरे देश के लिए के तहत जन जागरूकता जिले के तीनों विधानसभा में चलाए जा रहे हैं जबकि पंचायत पर्यवेक्षको को प्रखंड समन्वयक सोनी कुमारी ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर जीस बूथ का वोट प्रतिशत कम है वहां पर सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर बोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं साथ ही साथ बाल परियोजना पदाधिकारी के द्वारा भी लोगो से अपील किया गया की सभी लोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं इस अभियान में पूर्व एन वाई वी मोनू कुमार पंचायत पर्यवेक्षक उबेर साकेत कुमार , लखावर पंचायत आजाद पासवान, कुर्रे पंकज कुमार, परवाना, कमलेश पासवान, शाहपुर उत्पल कुमार शाहिद मतदाता जगत में दर्जन लोगों उपस्थित रहे।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर द्वारा भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जहानाबाद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा भी नियमित रूप से क्षेत्र में रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी इत्यादि कार्याक्रम आयोजित किया गया। जबकि जीविका दीदी द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जीविका दीदी द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जानकारी दी जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें