जगदूत news अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद रामनवमी के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अपराजित लोहान के संयुक्त नेतृत्व में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन कर जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला वासियों को रामनवमी पर्व के अवसर पर शुभकामना दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से रामनवमी पर्व के लिए तैयारी कर ली गई है। शांति समिति के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक भी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु 73 स्थानो को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनिधि की गई है जो अपने-अपने प्रतिनिधि स्थल पर बने रहेंगे। रामनवमी पर्व के अवसर पर जितने भी जुलूस लाइसेंस प्रदर्शनकारी है उनको जुलूस के परिचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है अतएव वेलोग अपने निर्धारित समय पर निर्धारित मार्ग से जुलूस का परिचालन करना सुनिश्चित करेंगे। सामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन किया गया है।ध्वनिविस्तारक यंत्र का आवाज 70 डेसिमल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आम जनों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा दल की प्रतिनिधि तथा अग्निशामक वहां को तैयार स्थिति में रखा गया है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो नियमित रूप से क्षेत्र में परिचालक कर विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे। अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का अधिष्ठापन किया गया है, जिसका *दूरभाष संख्या 06114 – 223013* है, जिस कोई भी परेशानी होने पर शिकायत दर्ज/ सूचना दी जा सकती है।
फ्लैग मार्च का परिचालन जहानाबाद जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर थाना जहानाबाद से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, बत्तीस भबरिया, अस्पताल मोड, बडी मस्जिद, सट्टी मोड, पच्चमहला, मल्लहचक मोड, फिदा हुसैन रोड, अरवल मोड होते हुए राजा बाजार होते हुए बभना में समाप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है रामनवमी अच्छी तरह से संपन्न हो सके। जुलूस प्रदर्शनकारियो के साथ नियमित संपर्क में है। जहानाबाद जिले में कुल 23 जुलूस प्रदर्शनकारियों को रामनवमी का जुलूस निकालने के लिए अनुज्ञप्ति दी गई है। जुलूस के प्रदर्शन हेतु जिला प्रशासन द्वारा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए नियम एवं शर्तों को अच्छे से समझा दिया गया है। इसके अतिरिक्त आज तक लगभग 25 से ज्यादा डीजे को जप्त किया गया है। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी होती रहेगी। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से सामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा रहा है। हथियार के प्रदर्शन पर एवं उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध है। पशुओं का उपयोग भी नहीं किया जाना है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें अथवा 112 पर डायल कर आप सूचना दे सकते हैं। आज के फ्लैग मार्च मे जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद सदर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती निपुन कुमारी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
नगर परिषद क्षेत्र के स्थानों पर रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च का परिचालन कर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


