27.1 C
Khagaria
Wednesday, March 11, 2026

राव दान सिंह को खगड़िया और मुंगेर जिला में संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक बनाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 27 फरवरी 2026 बिहार में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान अब अंतिम दौर में है। AICC अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्बारा 38 जिला में 29 पर्यवेक्षक लगाये गए थे कई पर्यवेक्षक को एक साथ दो जिले की जिम्मेदारी दिया गया था। हरियाणा के पूर्व मंत्री, और महेन्द्र गढ़ लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चूके राव दान सिंह को खगड़िया और मुंगेर जिला में संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक बनाया गया था,इनके साथ प्रदेश कांग्रेस नेता मनोज शर्मा लगाये गये थे।
राव दान सिंह ने खगड़िया जिला के चारों विधानसभा और मुंगेर जिला के तीन विधानसभा में संगठन सृजन अभियान के तहत लोगों से संवाद किया उन्होंने ने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी महासचिव संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल जी का सोंच है कि कांग्रेस नये तेवर के साथ आम लोगों के बीच अपने विचारधारा को ले जाकर भाजपा को करारा जवाब दे सके संगठन सृजन अभियान पार्टी को एक मजबूत और सशक्त बनाने का अभियान है जिला अध्यक्ष का चयन करना कोई भी व्यक्ति जो कांग्रेस संगठन के जिला में काम कर चूका है वो अपना राय अपना दावेदारी जिला अध्यक्ष के लिए कर सकते है। 19 फरवरी से खगड़िया जिला से शुरू किया गया संगठन सृजन अभियान मुंगेर के तारापुर विधानसभा में समाप्त हो गया,अब सभी जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची के साथ पर्यवेक्षक राव दान सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी नई दिल्ली को सौपेगे , संगठन सृजन में खगड़िया जिला अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार पासवान लगे रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें