34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

होली पर्व,होलिका दहन एवं मटका फोड़ कार्यक्रम में व्यक्तियों के साथ बैठक, अनुमंडल पदाधिकारी

*जहानाबाद जिले के विभिन्न स्थान पर आयोजित होने वाले होलिका दहनएवं मटका फोड़ कार्यक्रम में व्यक्तियों के साथ बैठक, अनुमंडल पदाधिकारी*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद होली पर्व के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा संयुक्त रूप से जहानाबाद जिले के विभिन्न स्थान पर आयोजित होने वाले होलिका दहन एवं मटका फोड़ कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी मटका फोड़ संचालकों को मटका की निर्धारित ऊंचाई 10 फिट से अधिक नहीं रखने एवं मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान कम से कम 50 वालंटियर रखने का निदेश दिया गया। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में मटका का कार्यक्रम संध्या 3:00 बजे से 5:00 के मध्य तक संपन्न कराए जाने का भी निदेश दिया गया, ताकि एक ही समय मे बिजली की आपूर्ति बंद कृ मटका फोड कार्यक्रम पूरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके। साथ ही विधि व्यवस्था का संधारण किया जा सके। बैठक मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले होलिका दहन एवं मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान संबंधित व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त कर लेंगे ताकि उनको ससमय लाइसेंस निर्गत किया जा सके लाइसेंस निर्गत किए जाने से पूर्व कम से कम 10 लोगों का आधार कार्ड फोटो जरूर प्राप्त कर लेंगे एवं उसमें होलिका दहन तथा मटका फोड़ कार्यक्रम का निर्धारित समय का उल्लेख अवश्य करेंगे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि जिन व्यक्तियों पर भी बी.एन.एस. 126 की कार्रवाई की गई है, उन सब पर विशेष निगरानी रखेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को निदेश दिया क्या कि जिले में जिन-जिन क्षेत्रों में होलिका दहन एवं मटका फोड़ का कार्यक्रम किया जाएगा उन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बाधित रखेंगे एवं होलिका दहन एवं मटका फोड़ के पूर्ण समाप्ति के उपरांत की विद्युत आपूर्ति को पुन बहाल करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें