जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के कृष्णा गार्डन उत्सव हॉल में बड़े उत्सव के साथ प्रारंभ हुआ। दिनांक 19/3/2024 को संध्या में एकत्रीकरण सत्र हुआ। दिनांक 20/3/2024 को प्रातः 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार तथा प्रदेश मंत्री नीतीश पटेल के द्वारा दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परिषद गीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया किया गया। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार के द्वारा उद्धघाटन भाषण हुआ। प्रथम सत्र में बिहार की वर्तमान स्थिति तथा बिहार में शिक्षा की स्थिति पर चर्चा हुई।द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला के द्वारा परिषर चलो अभियान तथा आगामी लोकसभा चुनाव में विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर चर्चा की गया।तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में विद्यार्थी परिषद के द्वारा विभिन्न विषय पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की जायेगी।इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन,प्रदेश के सभी पदाधिकारी,राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह,प्रान्त महिला प्रमुख डॉ ममता कुमारी उपस्थित है।विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के लगभग 125 छात्र छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएँ बैठक में उपस्थित हुए।इस अवसर पर स्थानीय जहानाबाद के सभी प्रमुख कार्यकर्ता,विद्यार्थी परिषद के सुभचिंतक तथा समाज के अन्य प्रवुद्ध वर्ग उपस्थित थे।


