38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

पोद्दार वैश्य समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय जिला तेघड़ा प्रखंड के बरौनी नगर परिषद के विश्वकर्मा टोल रोड स्थित स्व० सुरेन्द्र पोद्दार जी के आवास के प्रांगण में बरौनी पोद्दार वैश्य समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने किया तथा मंच संचालन घनश्याम पोद्दार ने किया। उद्घाटन वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, बरौनी के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा० रमणी कांत पोद्दार तथा बरौनी पोद्दार वैश्य समिति के संरक्षक कृष्ण कुमार पोद्दार उर्फ लाट बाबू तथा बरौनी नगर अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि होली खुशी का त्योहार है अर्थात जिसके घर में खुशियां होती है वही होली का त्योहार मनाते हैं। जिसकी आबादी एक या दो फीसदी है, वह बिहार का मुख्यमंत्री है तथा जिसकी आबादी तीन या चार फीसदी है वह मंत्री है, अगर वो लोग होली मनाते हैं तो शोभा देता है। वैश्य अकेले बिहार में अट्ठाइस फीसदी होते हुए भी राजनीति में हाशिए पर हैं। इसलिए वैश्य समाज को तब होली मनाना चाहिए जब वैश्य समाज बिहार में मुख्यमंत्री बन जाए। मुख्य वक्ता वैश्य जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति पूनम आजाद ने अपने भजन ” जब वैश्य का बेटा मुख्यमंत्री बन जाएगा,तब सचमुच में होली मनाऊंगी” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विशिष्ट अतिथिगण समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश पोद्दार, तेघड़ा अनुमंडल अध्यक्ष डा० कैलाश पोद्दार, गजेन्द्र पोद्दार, परमानन्द गांधी, त्रिभुवन पोद्दार, मुकेश पोद्दार आदि नेताओं ने संबोधित किया। बरौनी वैश्य पोद्दार समिति के पदाधिकारियों अनुज पोद्दार,राम प्रवेश पोद्दार, गंगेश पोद्दार, कुणाल पोद्दार, विक्की कुमार,चंदन पोद्दार,रवि उर्फ मुन्ना पोद्दार, रामनाथ पोद्दार, अमित कुमार पोद्दार, सूरज कुमार पोद्दार, कृष्णा उर्फ छोटू पोद्दार, राहुल पोद्दार, अरूण पोद्दार,शिवम पोद्दार आदि ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथ स्वादिष्ट पूर्ण व्यंजन भोजन करवाया। इस कार्यक्रम में संगीत कलाकारों ने होली का मधुर गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें