जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड में जीविका मानसी टीम के तत्वावधान में दीप संकुल संघ सैदपुर में आंगनबाड़ी बच्चों को पोशाक वितरण हेतु पोशाक हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पुतुल कुमारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मानसी, जिला परियोजना पदाधिकारी खगड़िया ,राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी, उमाशंकर साह जिला परियोजना प्रबंधक खगड़िया, जिला जीविका से संतोष कुमार प्रबंधक संस्था निर्माण, अजित पाल प्रबंधक स्वास्थ्य, शिवेंद्र कुमार प्रबंधक जीविकोपार्जन, निगम कुमारी प्रबंधक गैर कृषि, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक कुमारी पूजा रानी, अंजू कुमारी सहित सैंकड़ों कैडर, जीविका दीदी ने भाग लिया।बाल विकास परियोजना के जिला परियोजना पदाधिकारी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पोशाक वितरण निर्णय से आंगनबाड़ी केंद्र में समरुपता का माहौल बनेगा।
आंगनबाड़ी केंद्र में सभी बच्चे एक ड्रेस में सुशोभित होंगे।विशिष्ट अतिथि उमाशंकर साह जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा आंगनबाड़ी पोशाक जीविका दीदी के हुनर, रोजगार का प्रतीक है।मुख्य अतिथि राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा जीविका टीम मानसी हर विषयगत गतिविधियों में अब्बल है। मानसी प्रखंड अंतर्गत संचालित एक एक आंगनबाड़ी केंद्र में पोषक वितरण से आंगनबाड़ी केंद्र का माहौल बदलेगा। समानता की ओर जागरूक होगा। सैकड़ों दीदी को रोजगार मिलेगा।घर के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।अध्यक्षता कर रहे घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा जीविका मानसी टीम को 8160पोशाक देने का टारगेट है। सिलाई का कार्य पुरा बिहार में चल रहा है। खगड़िया जिला में कुल 28जीविका संकुल संघ में सिलाई का कार्य संचालित है।आज खगड़िया जिला में पहला संकुल संघ मानसी का दीप सी एल एफ है जो पोशाक देने का शुभारंभ किया है।आंगनबाड़ी केंद्र में पोशाक सिलाई कर देने से जीविका दीदी के हुनर में विकास होगा। रोजगार के तहत आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सिलाई का बेहतर प्रदर्शन से भविष्य में विद्यालय के बच्चे का भी पोशाक सिलाई का अवसर मिलेगा।मानसी में संचालित प्रेरणा एवं दीप संकुल संघ में कुल 101दीदी सिलाई रोजगार से जुड़ी हुई है।150जीविका दीदी को रोजगार मिलेगा। प्रथम चरण में 625बच्चों के लिए पोशाक बाल विकास परियोजना कार्यालय मानसी को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संकुल संघ के अध्यक्ष साबो देवी, सचिव प्रियंका कुमारी, कोषाध्यक्ष देवकी देवी और मास्टर बुक किपर सरिता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से 625 बच्चों का पोशाक हस्तांतरित कर समापन की घोषणा की।
आंगनबाड़ी बच्चों को पोशाक वितरण हेतु पोशाक हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


