26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

एक कदम ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की ओर, आत्मनिर्भर बनने पर जोर

जगदूत न्यूज़ जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर- प्रवीणलता संस्थान और आवास फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक साल पहले ग्राम सिद्धि सखी परियोजना के लिए साथ हाथ मिलाया।परियोजना के माध्यम से जयपुर के आमेर और जमवा रामगढ़ तहसील के 30 ग्राम पंचायतों की 30 ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न कौशल के हिसाब से महीने भर की ट्रेनिंग के पश्चात उनका लघु व्यवसाय खुलवाया गया lसंस्थान की फाउंडर भारती सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम सिद्धि परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाना है जिससे यह न केवल अपने गाँव के विकास में योगदान देने लायक़ बन सके बल्कि आने वाले समय में गाँव का नेतृत्व कर सकने में भी सक्षम हो सके lविभिन्न विषयों से संबंधित 15 से 30 दिनों की ट्रेनिंग को आमेर और जयपुर के विभिन्न जगहों पर आयोजित किया गया।कार्यशालाओं में ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर के हिसाब से एडवांस ट्रेनिंग देकर सक्षम बनाने का प्रयास किया गया l ट्रेनिंग के पश्चात यह ग्रामीण महिलाएँ हमारी प्रोग्राम की ग्राम सिद्धि सखी कहलाई गई lइन कार्यशालाओं में गोबर से लकड़ी और दीये,आर्गेनिक खेती, ओषधियें और इंडोर पौधों की नर्सरी, लाख से बने चूड़े और चूड़ियाँ, आरी-तारी का काम, लकड़ी के नक़्क़ाशी किए खिलौने और घरेलू साजसज्जा के किए काम आने वाली चीजे,ब्यूटी पार्लर का कोर्स, जुट से बने दरियाँ बैग,चटाई, सिलाई में स्टाइलिश पोशाक और फ़ैन्सी स्टोर,पेंटिंग और एम्ब्रायडरी,मंगोड़ी पापड़ इत्यादि की ट्रेनिंग दी गई lग्रामीण इलाक़ों में पशुघन का विशेष महत्त्व रहता है इसलिए अच्छी नस्ल के पशु भी ग्राम सिद्धि को उपहार स्वरूप दिए गए जिससे अच्छी नस्ल के बच्चे और दूध का उत्पादन बढ़ सके lसाल भर की परियोजना में समय समय पर विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से इन्हें वीमेन एंटरप्रेनियोरशिप और फाइनेंशियल इंक्लूजन की भी ट्रेनिंग दी गई l समय समय पर इन्हें क्राफ़्ट मेले कॉर्पोरेट एक्ज़ीबिशन में भी अपनी व्यक्तिगत क्षमता का भी आँकलन करने का अवसर दिया गया lआवास फाउंडेशन के सीएसआर हेड मुकेश पुरोहित ने बताया कि यह महिलाएँ ट्रेनिंग लेकर इतनी सक्षम हो गई है कि अब अपना रोज़गार शुरू कर आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बन सकती है lसभी 30 ग्राम सिद्धि सखियों को अपना रोज़गार शुरू करने के लिए उनकी ज़रूरत के हिसाब से आवास फ़ाउंडेशन द्वारा सीड फंड्स वितरित किए गए lग़ौरतलब है कि आने वाले समय में आवास फ़ाउंडेशन की यह महत्वपूर्ण परियोजना देश के भिन्न राज्यों में भी क्रियान्वयन की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें