26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मान समारोह 1 फ़रवरी को रविंद्र भवन पटना में मनाया जाएगा

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट पटना भारतीय नाई समाज के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी हेतु भारतीय नाई समाज की राज्य कमेटी की बैठक कार्यक्रम संयोजक सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर की उपस्थिति में व प्रदेश अध्यक्ष भूषण दिवाकर के अध्यक्षता में 21 एम बस स्टैंड पटना में आयोजित की गई ।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म शताब्दी समारोह व नाई सम्मेलन कार्यक्रम हेतु पूर्व में सभी जिलों के अध्यक्ष ,सचिव के साथ राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसके बाद 1 फरवरी को रविंद्र भवन पटना में कार्यक्रम तय की गई।

कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी समारोह शह नाई सम्मेलन 1 फरवरी को मनाया जाएगा। उससे पूर्व 26 दिसंबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर पटना ट्रस्ट- 01 से नाई जनजागरण अभियान रथ निकाला जाएगा जो प्रत्येक जिला में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पटना जिला लौटेगी सम्मेलन कार्यक्रम में।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा व जन्म शताब्दी कार्यक्रम एवं सम्मेलन की तैयारी हेतु पूरे राज्य में प्रमंडल स्तरीय बैठक सभी नौ प्रमंडल में आयोजित किया जाएगा जिसमें पटना प्रमंडल की बैठक 2 दिसंबर को हुई एवं 7 दिसंबर को मुंगेर प्रमंडल की बैठक खगड़िया जिला में ,पूर्णिया प्रमंडल की बैठक 9 दिसंबर को कटिहार में व 10 दिसंबर को पूर्णिया में आयोजित की जाएगी। 11 दिसंबर को कोसी प्रमंडल की बैठक सुपौल जिला में होगी । बाकी सारण, भागलपुर ,तिरहुत, दरभंगा, मगध प्रमंडल की बैठक का निर्धारण आगे की बैठक में की जाएगी ।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ने कहा कि भारतीय नाई समाज के समस्त पदाधिकारी व विभिन्न जिले से आए समाजसेवी व सहयोगियों ने समस्त जिलों के अध्यक्ष सचिव व कार्यकारी सदस्यों व नाई भाइयो से अनुरोध किया कि वे अपने प्रमंडल स्तरीय बैठक में अपने जिले के कार्यकारिणी पदाधिकारी की उपस्थिति करने की कृपा करते हुए बैठक को सफल बनाने एवं कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राजन,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर , प्रदेश कोषाध्यक्ष रंजन ठाकुर ,उर्मिला ठाकुर ,शिव शंकर ठाकुर ,विनय चंचल, अनुज ठाकुर ,गोपाल ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, आदित्य ठाकुर सहित कई समाजसेवी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें