जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता जहानाबाद बिहार जहानाबाद आगामी 17 दिसंबर को पटेल चौक अबगीला में होनेवाला भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के पूण्यतिथि के अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी के आगमन को लेकर माननीय विधायक अवधेश सिंह पटेल जी ने स्थल का मुआयना किया। मुआयना के पश्चात माननीय विधायक अवधेश पटेल जी ने व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक लिया। इस बैठक में पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा , पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, स्वागत समिति के अध्यक्ष सह पशु कल्याण बोर्ड के मा. प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलू, रतनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार , रतनी के पूर्व महामंत्री श्री नाथ मिश्रा सहित अबगीला एवं बढ़ेता के गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


