26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

कोठिया चैती दुर्गा मेला सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न, दंगल और जागरण बने आकर्षण का केंद्र

*श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी माता को विदाई*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 29 मार्च नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 स्थित कोठिया में आयोजित दो दिवसीय श्री श्री 108 आदि शक्ति माता चैती दुर्गा पूजा एवं मेला शांति-सौहार्द और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
मेले के दौरान दिन में पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता और रात्रि में भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री और गंगौर थाना प्रभारी श्यामसुंदर पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति एवं युवा एकता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष डॉ. मंटू यादव ने किया।
मुख्य अतिथियों ने महिला पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। रात्रि में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।अपने संबोधन में अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दंगल को खगड़िया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि यह परंपरा युवाओं में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का संचार करती है। उन्होंने युवाओं से कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। वहीं, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था और सामाजिक एकरूपता को दर्शाते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखते हुए परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री शास्त्री ने दंगल प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का आभार जताया। कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष सुबोध यादव, निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, जयप्रकाश मौर्य, जदयू नेत्री वंदना भारती, समिति के सचिव धर्म कुमार, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, डॉ. मनोज यादव, पुजारी उदय झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रविवार को पूर्वाह्न श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें