जगदूत न्यूज बांका से दिलावर अंसारी ब्यूरो चिप की रिपोर्ट बांका कटोरिया नगर पंचायत अन्तर्गत घोरमारा गांव में संचालित घोरमारा प्रीमियर लीग किक्रेट टूर्नामेंट(2026) में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें इंग्लिस मोड़ ओर मिनहाज इलेवन कटोरिया के बीच मुकाबला हुआ।इंग्लिस मोड़ नें मिनहाज इलेवन कटोरिया को हराकर 80 रनो से मैंच जीत लिया है। इंग्लिस मोड़ टाॅस जीतकर पहले बल्ले वाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर नौ विकेट खोकर 156रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राॅविन नें तुफानी बल्ले वाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों में चौकों ओर छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली।जबाबी पारी खेलते हुए मिनहाज इलेवन कटोरिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई ओर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।पूरी टीम मात्र 10 ओवर में 76 रन पर सिमट कर बुरी तरह मैच हार गयी।इंग्लिस मोड़ जीत के साथ चैपियन ट्राफी पर कब्जा जमा ली।मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।इसमें विजेता ओर उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
इंग्लिस मोड़ टीम को मुख्य अतिथि कटोरिया नगर पंचायत चैयरमेन सपना शिवानी के हाथो विजेता ट्राफी ओर 21 हजार का चेक प्रदान की गई।दूसरी ओर उप विजेता टीम को रनन ट्राफी ओर 16 हजार रूपये का चेक समाजसेवी जमाल उद्दीन के हाथो प्रदान कर शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि कटोरिया नगर पंचायत चैयरमेन सपना शिवानी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नही है वल्कि यह.अनुशासन एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन की सराहना की ओर कहा कि इनसे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलती है। आयोजन समिति नें टुर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों अंपायरों ओर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। फोन प्लाजा ओर साइमा फर्नीचर के प्रोवाइडर परवेज ओर मंजर आलम नें दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को टीसर्ट देकर सम्मानित किया गया है। इस मेंच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मेन आफ दी मेंच देकर सम्मानित किया गया।
अंपायर की भुमिका इल्ताफ अंसारी ओर इंतेखाव अंसारी ने की ।कमेंट्री कलाम अंसारी भेलवा नें किया जबकि स्कोरिंग आदम ने संभाली। इस मौके पर मुख्य अतिथि कटोरिया नगर पंचायत के चैयरमेन सपना शिवानी ,समाजसेवी जमाल उद्दीन अंसारी ,वार्ड पार्सद मासुक अंसारी ,सईम शर अरविंद शर पूर्व उप प्रमुख कुदरत अंसारी ,जफरूल अंसारी,इसके अलावे आयोजन समिति के सदस्य इलताफ अंसारी ,इंतेखाव अंसारी, शाहरूख अंसारी ,मकसुद अंसारी ,अंसार अंसारी ,नियाज अंसारी ,सकलेन अंसारी ,सरताज अंसारी ,जाबिर अंसारी ,सहित अन्य मौजूद थे।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लिश मोड़ बना चैंपियन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


