जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मुख्यालय सोनपुर के आदेशनुसार अवैध रूप से पर्सनल यूजर आईड पर रेल ई टिकट बना कर विक्री करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार एवं प्रधान आरक्षी आलोक कुमार द्वारा अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में आज दिनांक 10/02/24 को मुख्यालय सोनपुर से प्राप्त राजकोट डिविजन का संदिग्ध डाटा मोबाइल नंबर- 8677010144 , जितेश कुमार, पिता- कमल किशोर यादव, घर- बांधचातर , संतोष , अलौली , खगड़िया का जांच-पड़ताल के क्रम में उक्त मोबाइल पर संपर्क कर उक्त व्यक्ति को रेसुब पोस्ट खगड़िया बुलाया गया । समय करीब 13:00 बजे उक्त व्यक्ति अपने मित्र सचिन कुमार, उम्र- 36 वर्ष, पिता- श्याम सुन्दर सिंह , घर- रांको , वार्ड नंबर- 36, थाना- मुफसिल, जिला- खगड़िया के साथ रेसुब पोस्ट खगड़िया आये जिनसे उनके उक्त मित्र के समक्ष पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता जितेश कुमार, उम्र -26 वर्ष , पिता – कमल किशोर यादव , घर- संतोष, पोस्ट – चातर, वार्ड नंबर- 9, थाना – अलौली, जिला- खगड़िया बताया तथा आगे पूछ-ताछ में बताया कि मेरा संतोष गाँव में मेरे घर पर ही जितेस साइबर कैफे नाम से दूकान चलता हूँ । मै लगभग दो साल पहले irctc का एजेंट आईडी लिया था जिससे जरुरत मंदों लोगो को रेल ई टिकट बना कर बेचता था। लेकिन फिर मै अपने पर्सनल यूजर आईडी पर रेल ई टिकट बना कर बिक्री करने लगा | तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के कब्जे से बरामद उसका गोल्डन रंग का विवो कंपनी का पुराना इस्तेमाली मोबाइल को जांच करने पर उसमें दो ईमेल आईडी तथा दो पर्सनल यूजर आईडी login मिला , जिसको तकनिकी रूप से चेक करने पर कुल 15 अदद पासट आरक्षित / जनरल रेलवे ई टिकट अन्य व्यक्तियों का बना हुआ बरामद हुआ, जिसका कुल मूल्य ₹ 17572/- मात्र है । जिसे प्रिंटर के मदद से कार्यालय में ही प्रिन्ट आउट निकला गया । सभी बरामद टिकट के बारे में पूछने पर उक्त व्यक्ति जितेश कुमार ने स्वीकार किया कि मुझसे जाने अनजाने में गलती हो गई है , चुकी जब मेरा ट्रैवल एजेंट आईडी एक्सपायर हो गया था तो कुछ जरूरतमंद लोग मेरे दूकान पर आकर रेल ई टिकट बनवाने के लिए अनुरोध करते थे, जिसके कारण मै भी कुछ पैसा कमाने के लालच में आकर अपने पर्सनल यूजर आईडी- पर ग्राहकों को टिकट बना कर ऊंचे दाम पर बिक्री करने लगा था । तत्पश्चात मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष सभी बरामद रेल ई टिकट एवं टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाले बरामद उक्त मोबाइल को विधिवत जप्त किया गया एवम अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया। बाद घटना के बाबत आरपीएफ खगड़िया में रेल अधिनियम 143 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।