26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक बुजुर्ग महिला को यात्रियों से भीख मांगते हुए देख कर उसे बिर्ध आश्रम में भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, साथ आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान मा गायत्री सेवा धाम , सबलपुर मारर के मंत्री श्री विक्रम विशाल जी के साथ मिलकर प्लेटफार्म  पर एक बुजुर्ग महिला को यात्रियों से भीख मांगते हुए देख, उन्हें रेस्क्यू किया गया ।वृद्ध महिला से पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- बच्चिया देवी, उम्र- लगभग 70 वर्ष, पति – स्व० जगदीश पासवान, घर- हसनचक, थाना +जिला- खगड़िया बताया । उनके परिवार के बारे में पूंछने पर बताये कि उनके परिवार के कोई भी लोग नहीं है ,इसलिए वह स्टेशन पर भीख मांग कर गुजर बसर करने पर मजबूर है ।तत्पश्चात उक्त वृद्ध महिला को पोस्ट लाया गया । उक्त वृद्ध महिला को आगे की देख-रेख हेतु सेवा धाम (वृधा आश्रम) में रखने हेतु माँ गायत्री सेवा धाम सबलपुर, मारर खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें