जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरिक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को एक यात्री अरुण कुमार उम्र 57 वर्ष पे० दरोजी वर्मा ग्राम + पोस्ट – अम्बा थाना अलौली जिला -खगडीया वर्तमान हवलादार SAP फुलवरिया थाना में पोस्टेड है सूचना मिला कि बेगूसराय में चढ़ते वक्त उनका एक ट्राली बैग ट्रेन नं०- 19615 में पीछे से पहला स्लीपर में छुट गया है और वह ट्रेन में चढ़ नहीं पाये है। सूचना पाकर उक्त ट्रेन के खगड़िया समय करीब 6:55 बजे आगमन पर ड्यूटी में कार्यरत ASI रणबीर कुमार के द्वारा खोज बीन कर ट्राली बैग को बरामद किया तथा अपने कब्जे में लेकर पोस्ट पर लाए एवं इसकी सूचना यात्री को दी गई। सूचना पाकर उक्त यात्री आज समय करीब 9.30 बजे आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आए, जिन्हें उचित जांच पड़ताल कर ट्राली बैग को इसमें रखे नए – पुराने कपड़े , दवा, एवं बहुत से मुल्यवान दस्तावेज सहित सही सलामत अरुण कुमार जी सुपुर्द किया गया। बैग पाकर उक्त यात्री ने खुशी जाहिर करते हुऐ आरपीएफ खगड़िया को दिल से धन्यवाद दिए।
नई खबरें


