26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने तीन लावारिस हालत में बच्चे को पकड़ कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार एवं बचपन बचाओ खगड़िया के जिला cordinator मोहम्मद खुर्सिद आलम द्वारा स्टेशन पर गस्त व निगरानी के दौरान  बजे तीन नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन  पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया | जिससे पूछ- ताछ किया गया तो बच्चा ने अपना नाम व् पता- (1) आयुष कुमार, उम्र- 12 वर्ष, पिता – पवन सिंह, घर- सोनडिहा, वार्ड संख्या- 17, थाना- पसराहा, जिला- खगड़िया, (2) विवेक कुमार , उम्र- 14 वर्ष, पिता- सम्पत साह, माता- रीना देवी, घर- सोनडिहा, वार्ड संख्या- 17, थाना- पसराहा, जिला- खगड़िया, (3) सन्नी कुमार, उम्र- 17 वर्ष, पिता- गौताम माली, माता- लीला देवी , घर- बथनाहा रेलवे स्टेशन चौक , वार्ड नंबर-2, थाना- जोग्वानी, जिला- अररिया बताया | स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तत्पश्चात उक्त बच्चे को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया। तथा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया गया। समय करीब 13/30 बजे चाईल्ड हेल्प लाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आए , जहां उक्त बच्चे के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख एवं उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द किया गया। सादर सूचनार्थ समर्पित।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें