26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने नाबालिक बच्चे को उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु अग्रिम निष्पादन के लिए सही सलामत सुपुर्द कर दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  आरपीएफ  के सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार साथ आरक्षी अर्जुन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त एवं निगरानी के क्रम में समय करीब 14:00 बजे प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन पर एक नाबालिक बच्चों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम छोटू कुमार उम्र 14 वर्ष पिता गणेश सिंह घर अडोरा वार्ड नंबर 10 थाना चौथम जिला खगरिया बताया । आगे पुंछ ताछ में उसने बताया कि मैं अपने घर से भाग कर आया हूं । उक्त बच्चे के साथ कोई भी अभिभावक नहीं होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेसुब पोस्ट खगड़िया पर लाकर सुरक्षित रखा गया तथा इसकी सूचना 1098 पर चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को दी गई ।समय करीब 15:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे, जिन्हें बरामद नाबालिक बच्चे को उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु अग्रिम निष्पादन के लिए सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें