जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर आने जाने वाली गाड़ियों से 04 किन्नरों को यात्रियों से बदतमीजी कर पैसा मांगते हुए समय गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार चारों किन्नर के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में कांड संख्या 263/24 से 266/24 दर्ज किया गया तथा सभी किन्नर को पोस्ट लाकर काउंसलिंग किया गया कि वह ट्रेन में ना चले और यात्रियों से बदतमीजी एवं दुर्व्यवहार कर पैसा मांगने का काम न करें ।