38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया के शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर,एक लाख का पुरस्कार और तीन फीट का ट्राफी प्राप्त किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों का जलवा, मथुरापुर के माहिर शतरंज खिलाड़ी शुभम कुमार ने कई मौके पर शतरंज खेल में अपना उम्दा प्रदर्शन कर बिहारवासियों को गर्वान्वित किया है, साल 2023 में तेलंगाना में अन्डर 1500 रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में कई देश के शतरंज खिलाड़ियों के साथ अपने भारत के पांच सौ से अधिक खिलाड़ी ने भाग लिया था उक्त प्रतियोगिता में खगड़िया मथुरापुर के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख का पुरस्कार और तीन फीट का ट्राफी प्राप्त किया। आज शुभम कुमार पांच दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता खेलने के लिए गौहाटी जा रहें हैं। ये प्रतियोगिता 23 मार्च से 28 मार्च तक होगा। शतरंज खिलाड़ी के रूप में प्रशांत कुमार सिंह एक जाना पहचाना नाम है कई मौके पर अच्छा प्रदर्शन करने बाले प्रशांत ने मेघालय में उपविजेता बन वहाँ के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से पुरस्कार ग्रहण किया। अखिल भारतीय शतरंज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० संजय कपुर के उपस्थिति में उन्हें पचहत्तर हजार रुपये का चेक भी मीला। मानसी जनता हाई स्कूल के छात्र केशव कुमार यशवन्त और माधव कुमार यशवन्त ने अनेकों बार शतरंज प्रतियोगिता में अच्छा स्थान प्राप्त किया। केशव अन्डर 17 बिहार शतरंज में क्वालीफाई कर पंजाब के जालंधर शहर में नेशनल शतरंज खेलने का गौरव प्राप्त किया। वही बिहार राज्य खेल प्राधिकरण कि ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अन्डर 19 में तीसरा स्थान प्राप्त कर श्रीपुरम वेलौर में नेशनल खेलने के लिए क्वालीफाई किया। केशव के छोटे भाई माधव भी अन्डर 17 बिहार में उपविजेता बन नेशनल शतरंज खेलने के लिए क्वालीफाई किया। तन्नु कुमारी और लिटिल मास्टर रुद्रबीर सिंह भी नेशनल खेल चुके हैं। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की ने कहा कि अकादमी का प्रयास जारी है कि खगड़िया शतरंज और बेहतर हो।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें